गोपालगंज, फरवरी 26 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता पिछले दिनों बैकुंठपुर स्थित एसएफसी गोदाम से ट्रक पर लोड राशन के बोरे फाड़कर अनाज चोरी किए जाने का एक वीडियो सामने आया था। बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विधायक स्थानीय मिथिलेश तिवारी ने इस गंभीर मामले को सरकार के संज्ञान में लाते हुए कहा कि गरीबों के हक का राशन यदि गोदाम से ही चोरी हो रहा है। तो यह अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय है। बिना मिलीभगत के इस प्रकार की घटना संभव नहीं है। इसलिए एसएफपी गोदाम संचालक सहित संबंधित दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, सरकार की ओर से मामले की जांच कराने व दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.