एसएफएस कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बांटी कॉपी-पेंसिल
हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। स्टूडेंट्स फॉर सेवा के कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस को सेवा और समरसता दिवस रूप में मनाया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धन व असहाय बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें कॉपी, पेंसिल एवं अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की। जिला संयोजक यतिन पाण्डे ने कहा कि समाज में समरसता लाने का वास्तविक आधार सेवा ही है। उन्होंने कहा पूरे उत्तराखंड में एसएफएस विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को यह संदेश दे रहा है कि समाज का हर वर्ग हमारा अपना है। धीरज गड़कोटी, योगेश चंदोला, नितिन पांडे चेतन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना यह भी पढ़ें- हाईस्कूल चौखाल में बच्चों ने बाबा साहेब को याद किया यह भी पढ़ें- सरस्वती शिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.