एसएफआई पर लगा समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप
आगरा, जून 29 -- वार्ड 48 घटिया आजम खां पीर कल्याणी स्थित भगवान वाल्मीकि वाटिका पर क्षेत्रीय एसएफआई नूपुर सिंह पर समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। वाल्मीकि महा पंचायत आगरा के अध्यक्ष तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि का कहना है कि एसएफआई नूपुर सिंह लगातार भगवान वाल्मीकि के अनुयायियों की भावनाओं को आहत कर रही हैं। उन्होंने कई बार समझाया बावजूद इसके वाल्मीकि मंदिर परिसर में कूड़े के ठेले और गंदगी भरा सामान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त को सूचित किया गया है परंतु एसएफआई नूपुर सिंह उनके आदेशों को ठेंगा दिखा रही हैं। महा पंचायत मंगलवार को सुबह 11 बजे नगर निगम में प्रदर्शन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.