समस्तीपुर, सितम्बर 13 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। डीबीकेएन कॉलेज नरहन के प्रधानाचार्य के खिलाफ रविवार को भारत का छात्र फेडरेशन ने विशाल विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन जेपीएनएस हाई स्कूल से भगत सिंह स्मारक तक निकाली गई इस प्रदर्शन मार्च का नेतृत्व केशव झा ने किया। यह प्रदर्शन 31 अगस्त को प्रधानाचार्य द्वारा एक कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने और कई एससी/एसटी छात्र व छात्राओं का नामांकन रद्द करने के विरोध में किया गया। घटना के बाद से ही शिक्षकेत्तर कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं, एसएफआई भी समर्थन में धरने पर बैठा है। छात्र नेता केशव झा ने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ छात्र संगठन विश्वविद्यालय का भी घेराव करेगा। मौके पर आयोजित सभा का संचालन प्रिंस कुमार ने किया। प्रदर्शन में जूही कुमारी, माला कुमारी, रूपम कुमारी, कालू कुमारी, रागिनी कुम...