देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला कमेटी देहरादून ने उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह को छात्र सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा। निजी विश्वविद्यालय में 23 मार्च को हुई हिंसक घटना के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी से मुलाकात की। संगठन ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक छात्र की मौत ने शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आरोप लगाया कि समाज में अपने-गैर की भावना और क्षेत्रवाद बढ़ रहा है, जिसका असर अब विश्वविद्यालय परिसरों में भी देखने को मिल रहा है। संगठन के अनुसार गुटबाज़ी और बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप से छात्रों के बीच भय का माहौल बन रहा है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, परिसर म...