देहरादून, मार्च 6 -- देहरादून। एसएफआई जिला कमेटी देहरादून ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी साम्राज्यवाद और उसके सहयोगियों की बढ़ाई जा रही सैन्य आक्रामकता की कड़ी निंदा की है। एसएफआई ने बयान जारी कर कहा है कि मध्य पूर्व क्षेत्र में अमेरिका की लगातार दखलअंदाजी और युद्धोन्मादी नीतियां विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। अमेरिका वर्षों से अपनी साम्राज्यवादी नीतियों के तहत विभिन्न देशों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता रहा है। ईरान के खिलाफ की जा रही सैन्य और राजनीतिक कार्रवाई भी उसी नीति का हिस्सा है। ऐसे कदम न केवल अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं बल्कि इससे क्षेत्र में अस्थिरता और संघर्ष को बढ़ावा मिलता है। एसएफआई जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि युद्ध और सैन्य हस्तक्षेप का सबसे ज्यादा खामियाजा आम जनता, छात्रों और युवाओं को भुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.