देहरादून, मई 10 -- देहरादून। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को हाथीबड़कला में क्रिकेट प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और शानदार खेल प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ओम खत्री को मैन ऑफ द मैच चुना गया और विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ओम खत्री, मौलिक कुमार, जसपाल, यशराज, प्रियांशु चौहान, अंशुमन कोठारी, अंशुमन धीमान, तरुण कुमार, विनीत और अभिषेक कुमार आदि ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिला सचिव एसएफआई अयाज ने कहा कि छात्रों को शिक्षा और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आगे आना होगा। इस दौरान अमर सिंह, वरुण आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...