खगडि़या, अगस्त 10 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) खगड़िया जिला कमिटी की रविवार को हुई बैठक में शिक्षा व्यवस्था के सवाल पर आंदोलन करने पर चर्चा की। साथ ही आगामी 29 नवम्बर को जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। जिला सहसंयोजक राजेश कुमार की अध्यक्षता में एवं पर्यवेक्षक सह जिला प्रभारी राज्य सचिव देवदत्त कुमार की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव देवदत्त कुमार ने कहा कि गिरती शिक्षा व्यवस्था एवं एन ई पी 2020 वापस लेने व एनटीए को समाप्त करने आदि के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं स्कूल व कॉलेज में सघन सदस्यता अभियान तेज करने एवं यूनिट, इकाई सम्मेलन करते हुए सितम्बर तक अंचल सम्मेलन व 29 नवंबर जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- खगड़िया : भारत का छात्र फेडरेशन की बैठक में 29 नवंबर...