आगरा, मई 14 -- एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में पहली बार आधुनिक तकनीकी एंटीरियर हिप अप्रोच से दो मरीजों के कूल्हे का अर्द्ध प्रत्यारोपण हुआ है। इस तकनीकी से ऑपरेशन के बाद मरीजों को दूसरे दिन चला दिया गया। मेडिकल कॉलेज के अस्थी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अमृत गोयल और उनकी टीम ने ये प्रत्यारोपण किया है। 65 वर्षीय और 70 वर्षीय दो मरीज आए थे। दोनों कूल्हे से परेशान थे। डॉक्टर्स ने एंटीरियर हिप अप्रोच तकनीकी अर्द्ध कूल्हे प्रत्यारोपण किया है। उन्होंने बताया कि इस तकनीकी से आगे की ओर एक काफी छोटा चीरा से मांसपेशियों को भी कम क्षति पहुंचती है। इस तकनीकी से अर्द्ध प्रत्यारोपण करने पर मरीजों में ऑपरेशन के बाद दर्द कम होता है। जल्द चलने फिरने में सहायता मिलती है। मरीज अपने नियमित कार्यों को करने में सक्षम होता है। विभागाध्यक्ष ने बताया कि...