मुरादाबाद, मई 18 -- बेरखेड़ा विलाकूदान चौराहे पर स्थित एसएन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कारी नबील अहमद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में गुलाम जिलानी, मौलाना गुलाम रब्बानी, गुलाम नबी मलिक, गुलाम रसूल नसीरी समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...