सासाराम, सितम्बर 11 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। करगहर क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। एसएन कॉलेज शाहमल खैरा देव में स्नातकोत्तर (एमए/एमएससी) और बीएड की पढ़ाई शुरू कराने की पहल तेज हो गई है। शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में आयोजित सिंडिकेट की बैठक में करगहर विधायक बशिष्ठ सिंह ने यह मांग कुलपति प्रो. शैलेन्द्र चतुर्वेदी के समक्ष रखी और उन्हें मांग पत्र सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...