पलामू, मई 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के एसएनसीयू में वित्तीय वर्ष 2025- 26 में भर्ती होने वाले करीब 9 प्रतिशत बच्चों की मौत हो गई । वित्तीय वर्ष में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 1595 बच्चे भर्ती हुए, पूरी तरह ठीक होने के बाद 910 बच्चे डिस्चार्ज हुए, अभिभावक अपनी मर्जी से 247 बच्चों को ईलाज के बीच में ही ले गए,298 बच्चों को रेफर किया गया साथ ही इस दौरान 140 बच्चों की मौत हो गई। एसएनसीयू प्रभारी डॉ भारद्वाज चौधरी ने कहा कि पलामू गढ़वा लातेहार का सबसे बड़ा अस्पताल होंने के बहुत सारे बच्चे बाहर से आकर भर्ती होते है। सबसे अधिक मृत्यु बाहर से आने वाले बच्चों की होती है। एमआरएमसीएच में जन्म लेने वाले बच्चे का मृत्यु प्रतिशत बहुत कम है। उन्होंने कहा कि पीएचसी, सीएचसी से छ ,सात महीने वाले अधिकतर प्री म...