मुंगेर, मई 4 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में इलाज के दौरान एक नवजात की मौत और परिजनों से अवैध उगाही के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर मामले में सिविल सर्जन डॉ. राजू के निर्देश पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रामप्रवेश ने वार्ड में तैनात तीनों स्टाफ नर्स-आभा कुमारी, संगीता और आकांक्षा से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, पूरे प्रकरण की गहराई से जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।​खड़गपुर निवासी पीड़िता इंदू देवी ने सिविल सर्जन को दिए आवेदन में स्वास्थ्यकर्मी आभा कुमारी पर 10 हजार रुपये लेने और दोबारा 5 हजार रुपये मांगने का सीधा आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- डॉक्टरों ने अस्पताल में 'मोबाइल टॉर्च' के सहारे करवाई डिलीवरी, मां-बच्चे की मौत शिकायत के अनुसार, 30 अप्रैल को भर्ती नवजात की ...