साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान व उपाधीक्षक डॉ. देवेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं नोडल पदाधिकारी सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. फरोग हसन व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार की देखरेख में बेहद कम वजन के एक नवजात को नई जिंदगी मिली है। सीएस ने बताया कि बीते 17 मार्च को मदनशाही के मो. रियाबुल अंसारी की पत्नी रफीदा खातून ने एक नवजात को जन्म दिया। बच्चे की वजन सिर्फ 780 ग्राम था। लेकिन एसएनसीयू की टीम के समर्पण ने इस असंभव को संभव कर दिखाया। एसएनसीयू में 55 दिनों तक उसे रख इलाज किया गया।मंगलवार को बच्चा स्वस्थ होकर मां के साथ घर लौटा। यह भी पढ़ें- बांका सदर अस्पताल का पोषण पुनर्वास केंद्र बना कुपोषित बच्चों के लिए नई जिंदगी की उम्मीद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...