एसएनए स्पर्श प्रणाली से भेजी जा रही दिव्यांगों की पेंशन
वाराणसी, अगस्त 22 -- वाराणसी। जिले के 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगजन, जिन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही की पेंशन अभी नहीं मिली है। उनके लिए राहत की खबर है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रामप्रकाश सिंह ने बताया लाभार्थियों की पेंशन नई एसएनए स्पर्श प्रणाली लागू करते हुए भेजी जा रही है। यह सरकारी योजनाओं के फंड फ्लो और ऑनलाइन भुगतान से जुड़ी एक नई डिजिटल भुगतान प्रणाली है। जिसका उद्देश्य वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता लाना और ऑनलाइन फंड फ्लो को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि नई प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया पूरी होने में 15 दिन से एक माह लग सकता है। यह भी पढ़ें- सितंबर के अंत में मिलेगी दिव्यांग पेंशन की पहली किस्त यह भी पढ़ें- सितंबर तक खातों में पहुंचेगी पेंशन की रकम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.