रांची, जनवरी 25 -- रातू, प्रतिनिधि। एसएनएल बियरिंग्स के तत्वावधान में रविवार को कुंबाटोली स्थित मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कंपनी की चार टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबले खेले गए। 12-12 ओवर के इन मैचों में चारों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला थंडर स्ट्राइकर और चैंपियन इलेवन के बीच खेला गया। थंडर स्ट्राइकर ने चैंपियन इलेवन को 10 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजयी टीम के खिलाड़ी अमित कुमार ने मैच में सराहनीय प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के सीईओ सूर्यप्रकाश ने खिलाड़ियों से कहा कि विश्व स्तरीय बियरिंग्स बनाने वाले कर्मचारी अच्छे क्रिकेटर भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए टीम वर्क अनिवार्य है, चाहे वह खेल का मैदान ह...