एसएनएमसी में डॉक्टरों से मारपीट, इलाज में बाधा डालने पर मुकदमा
आगरा, मई 27 -- एसएन मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान चिकित्सकों के साथ मारपीट, अभद्रता और कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना 23 मई की बताई गई है। जब एक्यूट वार्ड में मनोज नाम के मरीज को उपचार के लिए भर्ती किया गया। आरोप है कि मरीज के तीमारदार कार्य में बाधा डालते रहे। चिकित्सकों के समझाने पर मारपीट कर दी। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता ने थाना मदन मोहन गेट में दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्राचार्य प्रशांत गुप्ता ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि मरीज का उपचार अस्पताल के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा था। मरीज के तीमारदार लगातार इलाज में हस्तक्षेप कर रहे थे। मौजूद चिकित्सकों द्वारा समझाने के बावजूद आक्रामक व्यवहार करता रहा। दोबारा समझाने पर तीमारदार भड़क गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.