एसएनएमएमसीएच में बढ़ेगी प्लेटलेट्स स्टोर की क्षमता
धनबाद, अक्टूबर 1 -- शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के ब्लड सेंटर में जल्द ही प्लेटलेट्स भंडारण की क्षमता बढ़ने वाली है। वर्तमान में सेंटर में करीब 25 यूनिट प्लेटलेट्स स्टोर करने की व्यवस्था है। इसे बढ़ाकर 60 यूनिट तक किया जाएगा। इसके लिए दो प्लेटलेट्स इक्वेटर और एजिटेटर खरीदे जा रहे हैं। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद एक साथ अधिक मात्रा में प्लेटलेट्स सुरक्षित रखे जा सकेंगे। ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ बीके पांडेय के अनुसार ब्लड सेंटर में प्लेटलेट्स को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण है। नई व्यवस्था में माइनस 40 डिग्री सेल्सियस और माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर प्लेटलेट्स को रखने की सुविधा विकसित की जाएगी। इससे जरूरत के समय मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। मशीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.