धनबाद, मई 8 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में अब निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर विद्युत व वर्क्स विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने कर्मी और कार्यपालक अभियंता को दिशा-निर्देश दिया। साथ ही जल्द अलग फीडर निकाल कर कनेक्शन करने का आदेश दिया। जल्द निकाला जाएगा अलग फीडर: पीएमसीएच सब-स्टेशन से नया फीडर जल्द निकाला जाएगा, जिससे अस्पताल को पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। बाद में नए स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, जिससे सिर्फ अस्पताल व मेडिकल कॉलेज को बिजली आपूर्ति की जाएगी। नई व्यवस्था से बिजली संकट से राहत मिलेगी। सब-स्टेशन को लेकर कई जगहों का निरीक्षण किया गया। जमीन उपलब्ध होने के बाद सब...