एसएनएमएमसीएच में जटिल जीभ कैंसर मरीज की सर्जरी
धनबाद, जून 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में डॉक्टरों की टीम ने जीभ के एडवांस कैंसर से पीड़ित एक मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। मरीज में ट्यूमर जीभ के आधार से बढ़कर वैलेकुला और एपिग्लॉटिस तक फैल चुका था। इस कारण मुखगुहा से ग्रसनी तक का मार्ग अत्यंत संकीर्ण हो गया था, जिससे एनेस्थीसिया के दौरान वायुमार्ग सुरक्षित करना बड़ी चुनौती बन गया। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मामले में सामान्य इंट्यूबेशन तकनीक विफल हो सकती है। एनेस्थीसिया देने के बाद वायुमार्ग अवरुद्ध होने का जोखिम रहता है। मरीज की स्थिति के आकलन के बाद एनेस्थीसिया टीम ने अवेक फाइबर-ऑप्टिक इंट्यूबेशन की योजना बनाई। एनेस्थीसिया प्रबंधन का नेतृत्व एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ विनीत कुमार व वरिष्ठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.