किशनगंज, फरवरी 18 -- दिघलबैंक। मंगलवार देर शाम दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क एसएच 99 पर कोईमारी गांव के समीप तेज रफ्तार टैम्पू और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैम्पू चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज गति में थे। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पु पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने टैम्पू चालक को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान नेतुआं कुमार ,पिता महादेव प्रसाद सिन्हा बिरनिया वार्ड संख्या 02, थाना बहादुरगंज के निवासी के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों की पहचान अकील आलम पिता मोहम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.