एसएच 88 पर दो वाहनों की हुई टक्कर, हताहत नहीं
समस्तीपुर, जून 22 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव स्थित एस एच 88 पर सोमवार की सुबह दो वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। अनियंत्रित ट्रक व पिकअप की टक्कर में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया की घटनास्थल पर तीखा मोड़ है। इसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। शनिवार की सुबह में एक अनियंत्रित ट्रक पिकअप को टक्कर मारते हुये फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप से चालक एवं खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- एसएच 88 पर दो वाहनों की हुई टक्कर, हताहत नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.