छपरा, मई 11 -- 7 - तरैया पचभिंडा में एसएच पर स्थित पुलिया की टूटी रेलिंग तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के पचभिंडा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास एसएच-73 मुख्य सड़क पर बनी पुलिया की रेलिंग ध्वस्त हो गई है। रेलिंग टूटने के कारण आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर रहे हैं, जिससे कई चालक, खलासी और राहगीर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क पटना, मुजफ्फरपुर और छपरा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसके बावजूद पुलिया की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। सड़क से गुजरने वाले साइकिल, बाइक और छोटे वाहन भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार और जिला परिषद सदस्य आशा गुप्ता ने प्रशासन से पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है。

स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण जेई-एईएस और लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्यक...