दरभंगा, फरवरी 28 -- दरभंगा। एसएच 56 पर बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा के पास भरता चौक पर शुक्रवार की अलसुबह तेज रफ्तार वाहन ने शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक को पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के मकरमपुर वार्ड 10 निवासी दिनेश शर्मा के पुत्र उगन शर्मा (26) के रूप में की गई। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन रामनाथ शर्मा ने बताया कि उगन की डेढ़ महीने पहले शादी हुई थी। वह दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने वह घर आया था। वह बारात में शामिल होकर शादी समारोह में शामिल होने साहो पटनिया जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। उन्होंने बताया कि वह दो भ...