समस्तीपुर, जून 4 -- रोसड़ा। एसएच-55 एवं एसएच-88 पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर स्पीड ब्रेकर एवं अन्य सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग तेज कर दी है। लोगों का कहना है कि शहर के प्रवेश द्वार रहुआ, डाकबंगला चौक, पंचवटी चौक समेत कई संवेदनशील स्थानों पर पहले जिग-जैग स्पीड ब्रेकर बने हुए थे, लेकिन सड़क की नई पिचिंग के दौरान उन्हें हटा दिया गया और दोबारा निर्माण नहीं कराया गया। इसके कारण वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। बीते मंगलवार को रहुआ के समीप बालू लदे हाइवा की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- एसएच-55 व 88 पर बेलगाम रफ्तार बन रही मौत का कारण, स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग घटना के विरोध में ग्रामीणों ने करीब चा...