एसएच पर टूटकर लटकी पेड़ की डाली
दरभंगा, मई 29 -- विजय राय,बेनीपुर। बेनीपुर-दरभंगा एसएच-56 मुख्य सड़क धरौड़ा पेड़ा चौक के पास सड़क पर तूफान से गिरा पेड़ की डाली नहीं हटने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। रात के समय में सड़क दुर्घटना की आशंका से वाहन चालक परेशान है। हालांकि वन विभाग के कर्मी बताते हैं डाली हटाने में वनकर्मी लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक 25 मई की देर शाम विनाशकारी तूफान से विभिन्न मार्ग में दर्जनों पेड़ उखड़ा तथा डाली टूट कर सड़क पर गिर गई। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क में भी कई जगह पर गिरे थे। गणेश बनौल बलनी के पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि टूना कांत झा ने बताया कि महत्वपूर्ण मार्ग में वन विभाग को अति शीघ्र पेड़ की टूटी डाली को हटाना चाहिए, जिससे आवागमन प्रभावित नहीं हो। यह भी पढ़ें- उसराहा चौक से इतमादी गांव जाने वाली सड़क में झुके पेड़ों से हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.