पाकुड़, अप्रैल 11 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। विधायक हेमलाल मुर्मू ने शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह पंचायत के सांवलापुर व बड़ाघरी पंचायत के कलदम गांव में स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। विधायक ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प और अन्य रोजगारपरक कौशल सिखाए जाएंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।उन्होंने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र उस द...