एसएचजी करेगा हिमाद्री इम्पोरियम का संचालन
हल्द्वानी, जून 12 -- चम्पावत। चम्पावत के छतार में निर्मित हिमाद्री इम्पोरियम केंद्र का संचालन स्वयं सहायता समूह करेगा। इस संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा है कि भवन कर, विद्युत बिल, जलकर का वहन व भवन की सूक्ष्म मरम्मत और रखरखाव संबंधित समूह करेगा। केंद्र का आवंटन तीन वर्षों के लिए किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि हिमाद्री इम्पोरियम का संचालन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किए जाने से स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक कलाओं को बेहतर मंच मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.