पाकुड़, मई 11 -- प्रखंड स्थित एसएचएआर कैंप में रविवार की शाम बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और एसएचएआर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ मदर्स डे मनाया। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों ने न केवल मातृत्व के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि कंपनी की सकारात्मक कार्य संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की झलक भी पेश की। ​समारोह में कर्मियों के परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान खेल-कूद, नृत्य और गायन जैसी विभिन्न सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पूरा परिसर आनंदमय वातावरण से सराबोर रहा। प्रबंधन टीम के सदस्यों ने भी सपरिवार कार्यक्रम में शिरकत की, जिससे कर्मचारियों का उत्साह दोगुना हो गया। यह भी पढ़ें- आईआईटी में मनाया गया मद...