आगरा, मार्च 11 -- रेलवे के संकेत एवं दूरसंचार विभाग द्वारा संरक्षा पर बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उमरे के प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सतेंद्र कुमार थे। सेमिनार में विभाग की वेबसाइट का उद्घाटन हुआ। वेबसाइट पर विभाग से संबंधित मैनुअल, गाइडलाइंस एवं नीतियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जो कर्मचारियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। सतेन्द्र कुमार ने विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) सुबोध राजपूत, वरिष्ठ मंडल संकेत व दूरसंचार इंजी./सिग्नल अनिल सिंह पटेल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.