गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता खजनी उपखंड के गंगटही और उनवल उपकेंद्र क्षेत्र में छापेमारी में पकड़े गए मामलों की जांच रिपोर्ट वितरण मंडल ग्रामीण द्वितीय के अधीक्षण अभियंता (एसई) दीपक कुमार ने गुरुवार को भी नहीं सौंपी है। उन्होंने बुधवार को अधिकारिक बयान दिया था कि गुरुवार तक रिपोर्ट किसी भी हाल में सौंप दी जाएगी। बिजली निगम से लापता 6800 मीटरों की जांच की जिम्मेदारी भी अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार को सौंपी गई है, जो आज भी लंबित है। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं की बिलिंग नहीं हो पा रही है। इस संबंध में मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इन मामलों में अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार को कई रिमाइंडर भी दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.