बस्ती, अप्रैल 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। बिजली का स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद हो रही समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसई विद्युत वितरण मंडल बस्ती खालिद सिद्दीकी से मिला। साऊंघाट विकास खंड क्षेत्र के कुर्थिया के नागरिकों ने किसान नेता उदयपाल पटेल, ग्राम प्रधान इरफान अहमद के नेतृत्व में एक सप्ताह पूर्व एसई कार्यालय का घेराव करते हुए धरना दिया था। ज्ञापन देकर मांग किया था कि स्मार्ट मीटर को हटवाकर पहले की तरह विद्युत आपूर्ति कराया जाए। ग्रामीणों का कहना था कि उनके यहां आज भी पुराना मीटर लगा है, उसे ही लगा रहने दिया जाए और स्मार्ट मीटर हटवा लिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.