बोकारो, फरवरी 27 -- बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने एसईएसबीएफ ट्रस्ट के चेयरमैन सह अधिशासी निदेशक एचआर राजीव पाण्डेय को पत्र लिखकर एसईएसबीएफ ट्रस्ट में कर्मचारियों के जमा धन का एनपीएस में निवेश करने से पहले कर्मचारियों की लिखित सहमति लेने का मांग किया है। इसकी जानकारी देते संगठन के अध्यक्ष हरिओम ने कहा कि विगत 02 फरवरी 2026 को कोलकात्ता में एसईएसबीएफ ट्रस्ट की ट्रस्टियों की 50वीं बैठक तथा मैनेजिंग ट्रस्टियों की 86 बैठक आयोजित हुई है। जिसमें अव्यवहारिक तथा गलत प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया गया है। जिसमें कर्मचारियों से बगैर सहमति लिए ही एसईएसबीएफ मद में जमा राशि को नेशनल पेंशन ट्रस्ट में हस्तांतरित करने का निर्णय था। एसईएसबीए ट्रस्ट में जमा धन कर्मचारियों के वेतन से कटौती का हिस्सा है अतः बगैर उनकी सहमति या असहमति जाने तथा फर्जी और गैर निर...