चाईबासा, फरवरी 3 -- गुवा, संवाददाता। एसईएसबीएफ ट्रस्ट बोर्ड की 50वीं बोर्ड ऑफ ट्रस्टी मीटिंग सोमवार को कोलकाता स्थित इस्पात भवन, सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन में हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ की ओर से तीन प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें मेघाहातूबुरू से संतोष कुमार पंडा, बोकारो से रमेश मिश्रा तथा भिलाई से संजय प्रताप सिंह शामिल थे। बैठक के दौरान बीएमएस के प्रतिनिधियों ने एसईएसबीएफ ट्रस्ट बोर्ड की संरचना को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड मैनेजमेंट, ऑफिसर एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों से मिलकर बना है, लेकिन गठन के बाद से अब तक ट्रस्ट के अकाउंट में सिग्नेचर अथॉरिटी केवल मैनेजमेंट और ऑफिसर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के पास रही है, जबकि किसी भी ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि को यह अधिकार नहीं दिया गया। इस मुद्दे को बीएमएस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.