रांची, जुलाई 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना (एसईएचआईएस) के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न संस्थानों के कर्मचारी डाटाबेस के एकीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से 17 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी (जसास) कार्यालय, नामकुम में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के कर्मचारी डाटाबेस को एसईएचआईएस पोर्टल से एपीआई के माध्यम से जोड़ने के विषय पर केंद्रित होगी। इसके तहत सभी संबंधित संस्थानों के एसईएचआईएस नामित नोडल अधिकारियों को कार्यशाला में अनिवार्य रूप से भाग लेने का अनुरोध किया गया है।कार्यशाला में शामिल होनेवाले नोडल अधिकारियों से अपने संस्थान की वर्तमान स्थिति पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा गया ...