चाईबासा, फरवरी 17 -- चाईबासा। दीपक यादव की शानदार शतकीय पारी (131 नाबाद) की बदौलत गत वर्ष की उपविजेता टीम सेरसा चक्रधरपुर ने एसआर रूंगटा ग्रुप को 61 रनों से पराजित कर फाईनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब फाइनल में इसका मुकाबला गत वर्ष की चैंपियन टीम मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब चाईबासा से परसों यानी बुधवार 18 फरवरी को होगा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस एस० आर० रुंगटा ग्रुप के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेरसा चक्रधरपुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित तीस ओवर में मात्र चार विकेट के नुकसान पर 291 रनों का स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत करने आए दीपक यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी का...