फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। आईजीएल कंपनी द्वारा पत्थरकटा चौराहे के समीप लगाए जाने वाले अंडरग्राउंड पाइप लाइन के चैंबर में लगे एसआर के डैमेज हो जाने से बुधवार की शाम अचानक गैस लीकेज शुरू हो गया। जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। वहीं कंपनी के कर्मचारियों सहित दमकल के जवानों ने पहुंचकर स्थित को संभालते हुए पाइप लाइन को दुरुस्त करवाकर करीब दो घंटे बाद सप्लाई शुरू करवाई। अंडर ग्राउंड पाइप लाइन के सहारे पत्थरकटा के समीप स्थित एक बैंक के सामने घरों में गैस पहुंच रही है। जिसमें अचानक लीकेज शुरू हो जाने के बाद स्थानीय लोगो में हडकंप मच गया। लोगो द्वारा दी जाने वाली जानकारी पर पहुंचे आईजीएल के स्टाफ ने राहत कार्य शुरू कर दिया। कंपनी के एहतेशाम अहमद ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर लगने से पाइप लाइन काएसआर (सर्विस रेगुलेटर) डैमेज हो गया था। जिससे गैस ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.