रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। एसआर पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्ले क्लास के नन्हे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए मनोरंजक एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओं की ट्रॉफियाँ एवं पुरस्कार वितरित किए गए तथा सभी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पंजाबी डांस, आर्मी थीम प्रस्तुति, लक्ष्मीबाई पर आधारित प्रदर्शन, राजस्थानी गीत, लावणी नृत्य, बायज जलवा मैशअप तथा छोटे बच्चों के आकर्षक नृत्यों ने दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। विशेष रूप से शिव तांडव की प्रस्तु...