एसआर डीएवी स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक कार्यशाला
रांची, जून 14 -- रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। इस कार्यशाला में जोन बी और जोन जे के प्री-नर्सरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्तर के करीब 350 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य फोकस पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के अधिगम (सीखने की प्रक्रिया) के साथ-साथ सामान्य विज्ञान, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और गणित जैसे विषयों पर था। शिक्षकों ने एमके सिन्हा और प्राचार्य एसके मिश्रा के मार्गदर्शन में शिक्षण कौशल सीखे। मौके पर प्राचार्य डॉ तापस घोष, पुष्प कुमार झा, डॉ रजनीश कुमार, एके चौबे मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.