रांची, जून 30 -- रांची। एसआरडीएवी पुंदाग में कक्षा पत्रिका की शुरुआत की गई है। सभी कक्षा को प्रत्येक माह के अंतिम महीने में सभी विद्यार्थियों को पत्रिका निकालनी है। इस का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर कई प्रकार के सृजनात्मकता, अभिव्यक्ति ,कविताएं, कहानियां, लेख, चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियों को सामने लाना है। प्राचार्य डॉ तापस घोष के मार्ग दर्शन में सप्तम अ कक्षा की पत्रिका क्वेस्ट का विमोचन किया। मौके पर सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...