रांची, जून 19 -- रांची। आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा द्वारा एसआर डीएवी पुंदाग में शुक्रवार को साइबर सुरक्षा और 'नो नशा नेशन' अभियान की शुरुआत की गई। उद्घाटन साइबर क्राइम डीएसपी प्रदीप कुमार, डीएवी जोन बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एमके सिन्हा, साइबर इंस्पेक्टर पंकज कुमार और प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने किया। डीएसपी प्रदीप कुमार ने छात्रों को साइबर अपराध व धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए, वहीं इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने नशे के गंभीर सामाजिक और मानसिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 'डॉन अभियान' यह भी पढ़ें- नशा से दूर रहकर समाज को भी प्रेरित करें: थाना प्रभारी यह भी पढ़ें- जागरूकता अभियान में साइबर व सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...