रांची, अगस्त 4 -- रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में मंगलवार को डीएवी स्पोर्ट्स के अंतर्गत आयोजित क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित क्रिकेट, बैडमिंटन, नेटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज, फुटबॉल, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, वूशु, बॉक्सिंग, हैंडबॉल तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- टाटा डीएवी भुइयांडीह के खिलाड़ियों का भव्य सम्मान...