कटिहार, जनवरी 1 -- मनिहारी निस एसआर को सफल बनाने वाले पदाधिकारी, प्रखंड,अंचल के कर्मी तथा शिक्षको को एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने कहा कि मनिहारी विधानसभा के मनिहारी, अमदाबाद तथा मनसाही प्रखंड के अधिकारी ,कर्मी तथा शिक्षको ने सफलता पूर्वक एसआर का काम निपटाया है। निष्पक्ष एसआर को सफल बनाने वाले सभी को सम्मानित किया गया। मौके पर बीडीओ सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता ,बीईओ अरविंद कुमार सिन्हा, आरओ रामसागर पासवान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...