बरेली, मई 8 -- सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में आयोजित मेरठ युवा फुटबॉल अकादमी की 5वीं ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप में एसआर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन एलके फुटबॉल ग्राउंड में किया गया, जिसमें विभिन्न प्रांतों से लगभग 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। एसआर इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने अपने शानदार तालमेल से सभी मुकाबलों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मेरठ की टीम को पराजित कर जीत हासिल किया। एमडी रूमा गोयल, प्रिंसिपल अमित रोनाल्ड चौहान एवं कोऑर्डिनेटर शुभा पांडे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...