बरेली, सितम्बर 3 -- एसआर इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को आईसीओएसए स्कूल अवॉर्ड-2026 के तहत शैक्षणिक उत्कृष्टता (अकादमिक एक्सीलेंस) के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल को दिया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के बाद उत्तर प्रदेश से यह सम्मान पाने वाला एसआर इंटरनेशनल स्कूल एक मात्र विद्यालय है। इससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के साथ एसआर इंटरनेशनल स्कूल का नाम देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल मुंबई, दिल्ली पब्लिक स्कूल मैसूर और रेयान इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली जैसे विद्यालयों के साथ जुड़ गया है। आईसीओएसए यानी इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ स्कूल एक्रेडिटेशन विद्यालयों में...