गाज़ियाबाद, अप्रैल 10 -- - विशाल इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट मैच हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। विशाल इंटरनेशनल स्कूल में एसआरसीए अकादमी जूनियर्स और संदीप यादव अकादमी के बीच खेला गया। मैच में एसआरसीए अकादमी ने 55 रन से जीत हासिल की।संदीप यादव एकेडमी ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। एसआरसीए जूनियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। अकमल मंसूरी ने 47 और आसिम खान ने 31 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से आर्यन टंडन ने तीन और आरव सिंह ने दो विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संदीप यादव क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 20 ओवर में 96 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम से विशाल दत्त ने 32 और श्रेयांश सिंह ने 20 रन बनाए। एसआरसीए जूनियर्स से गेंदबाजी में अक्षित गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन और विवान तिवारी ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.