एसआरसीए अकादमी ने 10 विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, जून 19 -- गाजियाबाद, वंदना। जेपी क्रिकेट मैदान में आयोजित वेदांत कप क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच वीसीए जूनियर्स इलेवन और एसआरसीए अकादमी के बीच खेला गया। मैच में एसआरसीए अकादमी ने 10 विकेट से मैच जीता। वीसीए जूनियर्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ओर 26.5 ओवरों में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ध्रुव कुमार ने 16 रन और सर्वज्ञ ने 14 रनों का योगदान दिया। विरोधी टीम से प्रशांत ने तीन और अंतरिक्ष ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरसीए अकादमी ने 9.1 ओवर में बिना विकेट गवाएं 128 रन बना लिए। प्रशांत कुमार ने नाबाद 62 और विराज कुमार नाबाद ने 57 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रशांत कुमार को दिया गया।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.