बोकारो, अक्टूबर 7 -- स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) से सेल रिफैक्ट्रीज यूनिट भंडारीदह को अलग कर एसआरसीएल में विलय करने के तत्पश्चात निजी रिफैक्ट्रीज कंपनी से ज्वाइंट वेंचर बनाने के प्रस्ताव में भंडारीदह के कर्मचारियों ने प्रबंधन की गहरी साजिश के विरोध में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद झारखंड श्रमिक संघ यूनियन के बैनर तले सेल अध्यक्ष नई दिल्ली के नाम पर सेल रिफैक्ट्रीज यूनिट भंडारीदह के महाप्रबंधक सोमनाथ सेन को ज्ञापन सौंपा गया। भंडारीदह के नियमित एवं ठेका कर्मचारी संयुक्त रूप से चार नम्बर गेट से प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन तक गये। सभी कर्मचारी डिमर्जर करने की योजना के विरोध में सेल रिफैक्ट्रीज यूनिट भंडारीदह के एक नम्बर गेट पर धरना प्रदर्शन भी किए। यह भी पढ़ें- एसआरयू भंडारीदह का विलय के खिलाफ आज प...