बोकारो, अगस्त 7 -- स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुग्दा के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय द्वारा घोषित स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम प्रसाद के नेतृत्व में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकगण जिसमें सोमनाथ बाउरी, जयश्री साह, सच्चिता कुमारी व बेबी कुमारी सहित शशांक कुमार, दीपक कुमार पॉल, अमरेंद्र कुमार, रितिका कुमारी, पुष्पा कुमारी ने सत्र 2024-26 तथा 2025-27 के प्रशिक्षुओं द्वारा चांदुआडीह कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, जी टाइप, दुग्दा मार्केट आदि स्थानों पर साफ-सफाई की। प्रशिक्षु छात्र अध्यापक गण जिसमें अभिलाषा कुमारी, अंजू कुमारी, सुरभि कुमारी, ममता कुमार...