गोड्डा, अगस्त 28 -- मेहरमा, एक संवाददाता। स्थानीय एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026, खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी महेश्वर इंदवार के स्वागत भाषण के साथ हुआ। तत्पश्चात इस आयोजन के उद्देश्यों की चर्चा की गई कि देश में खेलों को लेकर जागरूकता और भागीदारी बढ़ाना एवं ओलम्पिक 2036 में भारत के शानदार प्रदर्शन के लिए मिशन मोड में कार्य करना है। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी कॉलेज में 'खेलो इंडिया संवाद' का आयोजनकार्यक्रम का लाइव प्रसारण उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण छात्र छात्राओं को दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को खेलों के महत्व, फिटनेस और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्दे...